Badaun News: अंतपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप
बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव अंतपुर मजरा सतेती पट्टी चूरा में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल समेत अन्य जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। गांव निवासी हरपाल सिंह, शेर सिंह, विनोद कुमार, पारस राम, राजीव कुमार, वीर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर एक अक्तूबर की रात अचानक आग लगने से पूरी तरह जल गया। ट्रांसफार्मर के साथ लगे तार भी जलकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न आने से गांव में जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.