नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हर माह में पड़ने वाले मंगलवार खास महत्व होता है। क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। लेकिन जब बात ज्येष्ठ माह के मंगलवार की आती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और भंडारे का आयोजन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई सच्ची भक्ति हर संकट को दूर कर देती है और जीवन में नई ऊर्जा भरती है। आमतौर पर ज्येष्ठ माह में 3 से 4 बड़े मंगलवार पड़ते हैं, लेकिन इस बार यानी 2026 में ज्येष्ठ में इस बार आठ बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह 2026 में बड़ा मंगलवार कब-कब पड़ रहा है। साथ ही इसका महत्व भी जानेंगे। यह भी पढ़ें- Kalashtami 2026: वैशाख माह की कालाष्टमी कब है? ...