नई दिल्ली, मई 30 -- टोयोटा इंडिया (Toyota India) ने अपनी अर्बन क्रूजर ईबेला इलेक्ट्रिक SUV की कीमत की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सिर्फ हायर वैरिएंट की कीमत का एलान किया है, जो 23.6 लाख है। भारत में टोयोटा की पहली EV अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम पेशकश के तौर पर पेश की गई है। हालांकि, यह कीमत एक वैरिएंट पर लागू होती है, जिसका नाम E3 है। ये 61kWh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी की वेबसाइट पर अभी भी 49kWh का ऑप्शन मौजूद है। कंपनी ने बताया कि ईबेला को BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी, जिसका मतलब है कि खरीदार कार के मालिक होंगे, लेकिन उसकी बैटरी के नहीं। अब BaaS योजना के तहत भारत में टोयोटा ईबेला की शुरुआती कीमत 15.25 लाख रुपए होगी। जो ग्राहक इस ऑप्शन को चुनेंगे, उन्हें बैटरी की EMI लागत के तौर पर प्रति किलोमीटर...