आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दत्तात्रेय मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन से बजट मिलते ही मंदिर परिसर में कार्य शुरू हो गया है। धाम पर दर्शनार्थियों के लिए एक रैना बसेरा, एक बाथरूम और सुंदरीकरण के कार्य कराये जायेंगे। रविवार को मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू ने मंदिर के सुंदरीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर करीब दो माह पूर्व शेरपुर तिराहा पर आमरण अनशन किया था। तत्कालीन उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पर्यटन से क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा : सांसद इसके बाद उनकी मांगों को संबंधित विभागों को भेजा गया था। ...