Azamgarh News: 544 स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित
आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव में स्कूली वाहन पलटने से छात्र की मौत की घटना के बाद परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परमिट और फिटनेस फेल होने पर 544 स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया है। इन स्कूलों के प्रबंधकों को विभाग ने कई बार नोटिस भेजकर परमिट और फिटनेस कराकर कागजात कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया था। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि जिले में विद्यालय प्रबंधन को वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, कर, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, पंजीयन, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, जीपीएस, स्पीड गवर्नर तथा अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए लगातार निर्देश दिए गए।
सुरक्षा मानकों के लिए कार्रवाई परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों को कम से कम छह बार नोटिस भेजे गए। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.