Azamgarh News: 51 स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का होगा निर्माण
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के 51 स्थानों पर नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण होगा। इस समय जनपद के 168 आयुष्मान आरोग्य मंदिर किराया के भवन में संचालित हो रहे हैं। जिससे यहां अव्यवस्था रहती है। जरूरत के अनुसार सुविधा नहीं मिल पाती है। जनपद के 51 स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्थान चिन्हित हो गए हैं। यहां पर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही अन्य किराया के भवन में संचालित हो रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए भी भूमि की तलाश की जा रही है।
ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार ग्रामीण क्षेत्र में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनने से ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव, बच्चों के टीककारण और नवजातों की देख रेख के लिए लोग नहीं भटकेंगे। शासन से 51 नए आयुष्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.