आजमगढ़, अगस्त 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना की पुलिस ने 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित आरोपी को गुरुवार की सुबह कम्हेनपुर बाजार के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसने भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये लिए थे। कंधरापुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित वादी मुकदमा से आरोपी ने भूमि का बैनामा कराने के नाम पर 43 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो भूमि का बैनामा किया और न ही पीड़ित को रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर गालीगलौज करने के साथ ही जानमाल की धमकी दे रहा था। पुलिस की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- फार्म हाउस दिलाने के नाम पर 58 लाख रुपये हड़पने का आरोप जांच के दौरान बैंक खातों एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के परीक्षण के बाद आरोपी दिवाकर पुत्र परसन का नाम प्रकाश म...