आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले में वर्ष 2016 में 66 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 4.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी, लेकिन दस वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य पूरा नहीं करा सकी। अब तक केवल दो आंगनबाड़ी भवन ही विभाग को हैंडओवर किए जा सके हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण के 4638 आंगनबाड़ी केंद्रों में सिर्फ 666 के पास अपना भवननिर्माण में देरी 37 भवनों का निर्माण पूरा होने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से उनके हस्तांतरण की प्रक्रिया अटकी हुई है। डीएमओ ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है। प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत जिले के सठियांव ब्लाक में 29 और मिर्जापुर ब्लाक में 37 गांवों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आंगनबाड़ी भवन बनाए जाने थे।...