आजमगढ़, जुलाई 29 -- Azamgarh News: निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में मंगलवार को विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 38 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक वातानुकूलित अधिवक्ता मीटिंग हॉल का शिलान्यास किया। इस मौके पर एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह जनपद आजमगढ़ का पहला ऐसा आधुनिक वातानुकूलित मीटिंग हॉल होगा, जिसमें अधिवक्ताओं के बैठने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हॉल में कुर्सी, मेज, पंखे एवं चार एयर कंडीशनर (एसी) लगाए जाएंगे। जिससे अधिवक्ताओं को बेहतर वातावरण में बैठकर अपने कार्यों का संचालन करने की सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अधिवक्ता मीटिंग हॉल की अधूरी छत क...