Azamgarh News: 33 केवी लाइन बनी मुसीबत, रोज फाल्ट से 25 हजार उपभोक्ता बेहाल
आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लाटघाट और कुतुबपुर बिजली उपकेंद्रों से जुड़े करीब 25 हजार उपभोक्ता वर्षों पुरानी 33 केवी लाइन की बदहाली का खामियाजा भुगत रहे हैं। मऊ जनपद के गोठा से आने वाली करीब 15 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन वर्ष 1983 में बनाई गई थी। पोल और तार जर्जर हो जाने के कारण आए दिन फाल्ट हो रहे हैं, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइन पुरानी होने के कारण जंपर जलना, तार टूटना और अन्य तकनीकी खराबियां आम बात हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: बार-बार ठप हो रही बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान फाल्ट होने पर बिजली कर्मचारियों को भी मरम्मत में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बरसात के मौसम में खेतों और आस-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.