आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीपावली के त्योहार पर किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिले के अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कालेज, मंडलीय अस्पताल सहित 29 अस्पतालों में 116 बेड का आरक्षित किए गए हैं। कई अस्पतालों में अलग से बर्न वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त दवाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद् कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहर पर डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ के अवकाश को रद्द कर रोस्टर वार इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। दीपावली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए राजकीय मेडिकल कालेज में 10 बेड और मंडलीय अस्पताल में छह बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल, 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल अतरौलिया, त...