Azamgarh News: 28 शिकायतों में सिर्फ दो का मौके पर हुआ निस्तारण
आजमगढ़, अगस्त 2 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम भूपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। फरियादियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। कुल 28 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान मेंहनगर थाना क्षेत्र के हटवा खालसा गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र सुभाष यादव ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य द्वारा जलनिकासी के लिए बनाए गए नाले से उनके घर का पानी पट्टीदार करण, सौरभ एवं सचिन पुत्र बेचई यादव द्वारा रोका जा रहा है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: आवास की भूमि के दस्तावेजों के लिए दौड़ रहा दिव्यांग जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.