Azamgarh News: 26 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
आजमगढ़, नवम्बर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना की पुलिस ने सीही गांव के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार गांजा तस्कर को पकड़ा। उसके पास से 52.604 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी बाजार में कीमत 26 लाख रुपये है। वह पांच बंडल गांजा लेकर सप्लाई करने के लिए जा रहा था। जहानागंज थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, एसओजी और सर्विलांस टीम गुरुवार की रात संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान मुखबिर से गांजा तस्कर के संबंध में सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सीही गांव में निर्माणाधीन बाउंड्री के पास बबूल के पेड़ के नीचे से गांजा तस्कर बृजेश राजभर उर्फ धर्मू राजभर निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर को पकड़ लिया। वह पांच बंडल में गांजा लेकर पल्सर बाइक से सप्लाई करने जा रहा था। उसके पास से कुल 52.607 किलोग्राम गांजा, बाइक और 520 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.