आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: लालघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार दूसरे दिन भी घटाव पर रहा। इससे कटान तेज हो गई है। जलस्तर में गिरावट के साथ नदी का रुख लगातार बदल रहा है। जिससे देवारा के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। चक्की हाजीपुर, परसिया और सहबदिया गांवों के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। अब तक दर्जनों किसानों की 31 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। सहबदिया गांव के पास कटान आबादी की ओर बढ़ने लगी है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है, लेकिन नदी लगातार स्थान बदलकर नए हिस्सों में कटान शुरू कर दे रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले के बारुण गांव के पास बढ़ा कटाव का खतरा, सहमे लोग इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डिघिया गेज पर शुक्रवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 69.71 मीटर द...