आजमगढ़, नवम्बर 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव के पास 20 दिन पूर्व हुई प्रापर्टी डीलर की हत्या की घटना के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। सड़क पर खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक के भाई ने एडीजी वारणसी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव निवासी मुकेश यादव प्रापर्टी डीलर का काम करता था। गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडर पास के करीब दोहरीघाट मार्ग पर भी उसका मकान है। तीन नवंबर को वह अपने सड़क के मकान पर गया था। रात में घर लौटते समय हत्या हो गई थी। घर से करीब दो सौ मीटर पहले सड़क पर खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के भाई अरविंद यादव ने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों से काफी दिनों से भूमि विवाद ...