Azamgarh News: 167 दिव्यांग बच्चों को दिया कृत्रिम उपकरण
आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र सठियांव के जूनियर हाईस्कूल अमिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ समावेशी शिक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच ब्लाक के कुल 167 दिव्यांग बच्चों को बीईओ द्वारा कृत्रिम उपकरण वितरण किया गया।बीईओ नवनीत कुमार चौबे ने कहा कि माता पिता को अपने दिव्यांग बच्चों के प्रति हमेशा सहानुभूति रखनी चाहिए। दिव्यांग बच्चों में तमाम प्रतिभाएं छिपी होती हंै। इसलिए उनका मनोबल को सबल बनाने की आवश्यकता है। जिला समन्वयक संतोष कुमार ने बताया कि 24 श्रवण यंत्र, एमएस आईडी कीट 28, ब्रेनकीट पंाच, क्रच यानि बैशाखी मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल 20,रोलेटर,व्हील चेयर आदि दिव्यांग बच्चों में उपकरण वितरिण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.