Azamgarh News: 103 अनुसूचित जाति बाहुल्य होंगे विकास कार्य
आजमगढ़, अक्टूबर 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। समाज कल्याण कल्याण विभाग जिले की 103 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी में है। इन गांवों में बीस-बीस लाख रुपये से इंटरलॉकिंग,सोलर लाइट से लेकर अन्य विकास कार्य कराये जायेंगे। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। बजट मिलते काम शुरू हो जायेगा। जिले की 524 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराये जाने के लिए शासन की निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से सर्व कर चिन्हित किया गया है। पहले चरण में विभाग की 103 गांवों में विकास कार्य कराये जाने के लिए प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। इसके तहत प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में 20 लाख रुपये तक खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। गांवों में सोलर लाइट लगाने, इंटरलॉकिंग कराने और खड़ंजा निर्माण समेत अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे।प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.