आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में समाज कल्याण कल्याण विभाग की तरफ से 103 अनुसूचित जाति बहुल गांवों में बीस-बीस लाख रूपये से इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट से लेकर अन्य विकास कार्य कराये जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। शासन से बजट मिलते ही इन ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू हो जाएगा। शेष चिन्हित गांवों का विभाग की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिले की 524 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराये जाने के लिए शासन की निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से सर्वे कर चिन्हित किया गया है। पहले चरण में विभाग की 103 गांवों में विकास कार्य कराये जाने के लिए प्रस्ताव बना कर भेजा है। इसके तहत प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में 20 लाख रुपये तक खर्च किए जाने का प्रस्ताव विभाग की तरफ भे...