Azamgarh News: 10 सीएचसी पर जांच सुविधा का अभी है इंतजार
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की 10 सीएचसी पर बनी ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) में आधुनिक पैथालॉजी जांच का अभी इंतजार है। जनपद की 15 सीएचसी पर जांच शुरू कर दी गई। 10 स्थानों पर जांच के लिए चार से पांच माह का समय लग सकता है। जिले में ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। बीपीएचयू के लिए भवन कई स्थानों पर बन कर तैयार है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्थापित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) में पैथोलाजी की जांच करने वाली मशीनें पहुंच रही हैं। इन मशीनों के इंस्टालेशन और टेस्टिंग काम कुछ स्थानों पर पूरा हो गया है। एक ही छत के नीचे पूरी जांच सुविधाएं मिलेगी, प्रत्येक बीपीएचयू केंद्र पर एक सेंट्रल इंटीग्रेटेड लैब बनाई गई है। इनमें नई और स्वचालित जांच मशीनों के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.