Azamgarh News: 1.37 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा विश्राम घाट का निर्माण
आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कस्बा स्थित विश्राम घाट गढ़वा मंदिर के घाट के निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए शासन की तरफ से 1.37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। गुरुवार को जिला पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर घाट का निरीक्षण किया। फूलपुर कस्बा स्थित विश्राम घाट गढ़वा मंदिर में कस्बा सहित आसपास के मेजवां, ऊदपुर, कनेरी, गोबरहा, जगदीशपुर आदि गांवों की महिलाएं और पुरुष पूजन-अर्चन के लिए आते हैं। घाट काफी जर्जर और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था। मंदिर के घाट के सुंदरीकरण की स्थानीय लोगों की मांग पर उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के उप सभापति एवं दर्जा प्राप्त मंत्री ऋषिकांत राय और प्रमुख समाजसेवी अंशुमान जायसवाल शासन से पैरवी में लगे रहे। जिसके बाद जिला पर्यटन विभाग ने मंदिर के घाट के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.