Azamgarh News: -सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बेचने का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। साइबर सेल और जीयनपुर कोतवाली की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह रुपये लेकर अश्लील सामग्री उपलब्ध कराता था। पुलिस की जांच में 4.34 लाख रुपये का लेनदेन मिला है। उसके पास से दो मोबाइल और 2210 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस महानिदेशक के यहां से जनपद की साइबर सेल को सीएसईएएम (बाल यौन शोषण सामग्री) से संबंधित इनपुट मिले थे। इस संबंध में साइबर सेल और थाना जीयनपुर कोतवाली की पुलिस टीम जांच कर रही थी। जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आरोपी गोपाल चौहान निवासी असरूपुर थाना जीयनपुर को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस की जांच में अश्लील सामग्री बेचने के आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मोबाइल फोन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.