Azamgarh News: 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर,कर्बला की शहादत को किया याद
आजमगढ़, अगस्त 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कर्बला के शहीदों की याद में रविवार को नम आंखों के साथ चेहल्लुम का जुलूस निकला। पूरे शहर में 'या हुसैन' की सदाएं गूंजती रहीं और नौहा-ख्वानी व मातम के बीच लोगों ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस को लेकर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त थे। चेहल्लुम का यह पारंपरिक जुलूस मदरसा बाग मीर पेटू से शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों-पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, पुरानी सब्जी मंडी, कटरा और अन्य रास्तों से होता हुआ कर्बला के मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। जुलूस में शामिल अंजुमनों ने दर्दभरे नौहे पढ़े और सीनाजनी कर कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 वफादार साथियों की शहादत को याद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.