आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: बरदह (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लसड़ा कला गांव के पास सोमवार की शाम डीसीएम चालक ने अपनी गाड़ी से कुचलकर मुंबई में रहने वाले पान विक्रेता की जान ले ली। घटना के बाद वह डीसीएम लेकर भागने लगा। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आठ किलोमीटर दूर राजागंज बाजार के पास उसे पकड़ लिया। उसके विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी 58 वर्षीय साहब राज यादव मुंबई में पान की दुकान चलाते थे। भतीजे की शादी में शामिल होने 10 दिन पूर्व घर आए थे। सोमवार की शाम बोलेरो से अपनी बहू साक्षी पत्नी शिव, बेटा उदयराज, दो पौत्री के साथ बहू के मायके सरायमीर थाना क्षेत्र के धनवल गांव निवासी तरसू यादव के घर जा रहे थे। बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव के पास डीसीएम स...