आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस ने नई पहल शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिशूल-सामुदायिक सूचना तंत्र' की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य आम जन की सहभागिता से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करना है। इसके लिए पुलिस ने विशेष मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। एसएसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत आम नागरिक ड्रग पैडलर, नशीले पदार्थों की बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध भंडारण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दे सकेंगे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत नश...