Azamgarh News: हिरासत में लिए 15 सपाइयों को पुलिस ने निजी मुचलके पर किया रिहा
आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर के हरिऔध कला केंद्र में मंगलवार को आरएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार का समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम स्थल के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने 15 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सात घंटे बाद मंगलवार की रात को शांति भंग में चालान कर दिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। कोतवाली से रिहा हुए सपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के नेताओं और विधायकों के प्रति रोष जताया। यह भी पढ़ें- आरएसएस के कार्यक्रम में आने पर कुलपति का विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.