Azamgarh News: हादसों में वृद्ध सहित दो की मौत
आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर कादीपुर मोड़ के पास सोमवार की शाम निजी बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। उधर, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर के पास बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी 58 वर्षीय रामवृक्ष राम सोमवार की शाम घर से साइकिल से कप्तानगंज बाजार के लिए निकले थे। वे कप्तानगंज बाईपास मार्ग पर कादीपुर मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही निजी बस टक्कर मारते हुए फरार हो गई। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर मंडलीय अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.