आजमगढ़, सितम्बर 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों में करीब 150 जर्जर भवन दुघर्टना को दावत दे रहे हैं। इन भवनों के अधिक मूल्यांकन के कारण नीलामी और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अटकी हुई है। जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण न होने से बच्चों और शिक्षकों के ऊपर खतरा बना हुआ है। शासन के निर्देश पर ढाई साल पहले जिला स्तर पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई की अध्यक्षता में गठित तकनीकी समिति द्वारा इन भवनों का निरीक्षण कर निष्प्रयोज्य घोषित किया था। जिला प्रशासन के निर्देश पर जर्जर घोषित स्कूल भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों के जरिए प्रस्ताव उपलब्ध कराए थे। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने भवनों के क्षेत्रफल और निर्माण वर्ष के आधार पर उनका मूल्यांकन क...