आजमगढ़, अगस्त 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़। संवाददाता। मंडल में हाईलॉस वाले 11 केवी फीडरों पर लगातार समीक्षा के बावजूद एटीएंडसी (एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल) हानियों में अपेक्षित सुधार न होने और लापरवाही बरतने वाले 23 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ मुख्य अभियंता ने कार्रवाई की संस्तुति की है। इनमें पांच सहायक अभियंता, आठ अवर अभियंता, छह टीजी-2 और चार संविदा कर्मी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- चार अधीक्षण अभियंताओं का वेतन रोका कार्य की समीक्षा मुख्य अभियंता रामबाबू ने बताया कि विभागीय स्तर पर जून के अंतिम सप्ताह से हाईलॉस वाले फीडरों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसके बावजूद दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी एटीएंडसी हानियों में व्यापक सुधार नहीं दिखा। समीक्षा में सामने आया कि कई फीडरों पर लाइन लॉस निर्धारित मानक से काफी अधिक बना हुआ है। इ...