Azamgarh News: हाईकोर्ट के आदेश पर हटाए गए प्रधान, एडीओ पंचायत को कमान
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर के पारिश्रमिक का भुगतान न करने पर पवई विकास खंड के सलारपुर गांव के प्रशासक बने प्रधान को हटा दिया। उन्होंने एडीओ पंचायत को गांव का प्रशासक बनाया है। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की। इस संबंध में सलारपुर गांव के सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर सुशीला पत्नी लालजी ने प्रशासक बने प्रधान सोमारी देवी द्वारा पारिश्रमिक का भुगतान न करने पर हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने 20 अगस्त 2026 को दो सप्ताह के अंदर याचिकर्ता सुशीला देवी के मानदेय का भुगतान करने के संबंध में डीपीआरओ को व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी प्रधानाध्यापिका को नहीं मिला प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.