Azamgarh News: हाइवे पर ट्रकों समेत अन्य वाहनों की पार्किंग से हो रही दुर्घटनाएं
आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर वाहनों की पार्किंग करने से आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। भारी वाहनों एक लेन पर जगह-जगह कब्जा रहता है। जब कोई बड़ा हादसा घटित होता है तब अधिकारियों की तंद्रा भंग होती है। कुछ वाहनों का चालान कर कार्रवाई के नाम पर अधिकारी कागजी कोरम पूरा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज नेशनल हाइवे सड़क है। जबकि अन्य स्टेट हाइवे की सड़क है। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर नेशनल हाइवे से मोरंग बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे प्रतिदिन दो से ढाई सौ ट्रकें गुजरते हैं। इन हाइवे के किनारे चालक अपने ट्रकों को खड़ा कर देते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.