आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। रविवार रात से ही नगर के भंवरनाथ मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। नगर से सटे भंवरनाथ और पल्हनी स्थित बौरहवा बाबा मंदिर में जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी। यह भी पढ़ें- घंटा-घड़ियाल और हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे शिवालय वहीं, अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी। ...