Azamgarh News: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक माह पहले एक शादी समारोह का है। जिसमें कई युवक फिल्मी गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहा हैं। वीडियो में एक युवक तमंचे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी रवि यादव गंभीरपुर थाना क्षेत्र के तियरी मनीरामपुर का निवासी है। वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.