Azamgarh News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
आजमगढ़, अगस्त 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिग्गीपुर बाजार के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में पैदल जा रहे वृद्ध की मौत हो गई। घटना के समय वह बाजार से घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिग्गीपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रामसूरत यादव बुधवार को गांव के बाजार में गए थे। शाम को वह पैदल घर लौट रहे थे। रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग पर तिग्गीपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल वृद्ध को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.