Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल दो युवकों ने तोड़ा दम
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में घायल दो युवकों की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। दोनों चार दिन पूर्व हुईं दुर्घटनाओं में घायल हो गए थे। शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में दोनों का उपचार चल रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी 29 वर्षीय आनंद प्रजापति शनिवार की रात ढाबा पर भोजन कर पैदल घर लौट रहा था। वह रानी की सराय बाजार में पटेल नगर के पास पहुंचा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.