Azamgarh News: सड़क पर छुट्टा पशुओं से दुघर्टना की आशंका, राहगीर परेशान
आजमगढ़, अगस्त 3 -- Azamgarh News: शाहगढ़, आजमगढ़। शहर से सटे विकास खंड पल्हनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयरामपुर गांव के पास आजमगढ़- मऊ मार्ग पर छुट्टा पशुओं का झुंड आए दिन राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद सड़क पर खुलेआम छुट्टा पशु घूम रहे है। छुट्टा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। क्षेत्र राजू सिंह, विनोद मौर्य, दिनेश सिंह, श्रीराम यादव ने कहना है कि सड़क बेसहारा पशु घूम रहे है। हमेशा इन पशुओं से दुघर्टना बनी रहती है। लेकिन प्रशासन सब कुछ जानने के बावजूद अंजान बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.