आजमगढ़, जुलाई 19 -- Azamgarh News: सरायमीर,आजमगढ़। क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव से सरायमीर को जोड़ने वाले खड़ंजा मार्ग जगह- जगह गड्ढे में तब्दिल हो गया है। इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीर परेशान हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को पज्ञक देकर मरम्मत कराने की मांग की। सरायमीर कादनपट्टी मार्ग से राजापुर सिकरौर गांव को जोड़ने वाले सड़क पर आज भी 11 सौ मीटर तक खड़ंजा बिछा हुआ है। यह सड़क नियाऊ ज, लाहीडीह बाजार, मिर्जापुर ब्लाक, निजामाबाद, फूलपुर एवं तोवां गांव को जोड़ती है। सड़क पर लगे खड़ंजा जगह-जगह टूट जाने से गड्ढा बन गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। खड़ंजा मार्ग को लोग पीच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है। लेकिन अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक...