Azamgarh News: स्वीच ऑफ करते समय करंट से युवक की मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के पेड़रा गंगापुर गांव में मंगलवार की सुबह बिजली के बोर्ड का स्वीच ऑफ करते समय करंट से झुलस कर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसी माह में उसे दुबई जाना था।सरायमीर थाना क्षेत्र के पेड़रा गंगापुर गांव निवासी 30 वर्षीय अनूप शर्मा संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में चालक का काम करता था। एक साल से घर पर था। उसे अक्तूबर माह में दुबई जाना था। परिजनों ने बताया कि अनूप शर्मा कमरे में सो रहे थे, सुबह में ठंड लगने पर पंखा का स्विच बंद करते समय करंट से झुलस गए। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो वे अचेत होकर गिरे पड़े थे। परिजन उन्हें लेकर सरायमीर के एक निजी अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीन भाई दो बहन में वे छोटे थे। घटना के बाद से परिवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.