Azamgarh News: स्वास्थ्य रिपोर्ट हाथ में लेकर लौटीं बेटियां, प्रतियोगिताओं में भी चमका हुनर
आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर के फैसिलिटी सेंटर में आयोजित चार दिवसीय 'मां-बेटी सम्मेलन' का शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता,चिकित्सकीय परामर्श और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने वाली सौ छात्राओं को उनकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिपोर्ट वितरित की गई। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। मां-बेटी सम्मेलन में सात अगस्त को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं की स्वास्थ्य एवं रक्त जांच की गई थी। इसका उद्देश्य एनीमिया, पोषण संबंधी कमियों और अन्य संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय से पहचान करना था। समापन अवसर पर छात्राओं को रिपोर्ट देने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.