आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद आजादी के जश्न में डूब गया। चारों ओर उल्लास और उमंग का माहौल छा गया है। सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, भवनों, महापुरुषों की प्रतिमाएं से लेकर पूरा शहर रंग-बिरंगी झालरों से जगमग कर रहे हैं। सड़कों के किनारे बिजली के पोल, दुकानों और मकानों पर तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं। यहां तक कि विद्युत पोलों पर भी तिरंगा लाइटें जगमगा रही हैं। शहर, गांव और कस्बों में निकाली गई तिरंगा यात्रा ने उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- तिरंगा रोशनी से जगमाए सरकारी भवनकार्यक्रम की रुपरेखा आजादी के महोत्सव को लेकर पूरे जिले में जगह-जगह विविध कार्यक्रम 15 अगस्त को सुबह आयोजित किए जाएंगे...