Azamgarh News: स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
आजमगढ़, अक्टूबर 22 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों की यात्रा स्वयंसेवकों के त्याग, समर्पण और बलिदान की कहानी है। यह बात विजयादशमी उत्सव और संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहीं। संघ के स्थापना दिवस पर लालगंज के हनुमानगढ़ी में विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि विजयादशमी हमारी सांस्कृतिक इतिहास से जुड़ा हुआ त्योहार है। विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 में डॉ. केशव हेडगेवार द्वारा की गई थी। हेडगेवार ने अपने घर पर ही 17 लोगों के साथ गोष्ठी में संघ के गठन की योजना बनाई थी। यह भी पढ़ें- Mau News: विजयादशमी पर आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और अधर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.