आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली के मुंडवहर निवासी महिला ने पांच लाख रुपये की वसूली के लिए जबरदस्ती स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए एसएसपी से गुहार लगाई हैं। फूलपुर कोतवाली के मुंडवहर निवासी कुतुबुनिशा पत्नी सर्फुद्दीन ने आरोप लगाया कि उसका पुत्र आदिल लकवा से पीड़ित है। आदिल की पत्नी रेश्मा बानो ने खर्चा का मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में दाखिल किया है। फूलपुर कोतवाली की पुलिस आदिल को पकड़ कर ले गई। छह माह के अंदर पांच लाख रपये अदा करना का सुलहनामा जबरदस्ती स्टांप पेपर पर दो माह पहले लिखवाई। चार दिन पूर्व पुलिस रुपये देने के लिए दबाव बनाने पहुंची थी। बुधवार को पीड़िता कुतुबुनिशा ने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...