Azamgarh News: स्कूल से घर लौट रहे छात्र को युवकों ने रास्ते में रोककर पीटा
आजमगढ़, अगस्त 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर स्थित एक स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के साथ सड़क पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में कई युवक छात्र के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित छात्र ने सिधारी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.