Azamgarh News: स्कूल चलो रैली निकाल शिक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक
आजमगढ़, जुलाई 11 -- Azamgarh News: अंबारी,आजमगढ़। श्रीमती भगवंती देवी स्मारक राजकीय बालिका इंटर कालेज अंबारी में शनिवार को सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां 'बेटी पढ़ाओ,देश बढ़ाओ', 'हर घर की यही पुकार, पढ़ने जाएं बेटियां हर बार' जैसे नारों से पूरे गांव को शिक्षा का संदेश दे रहे रही हैं। प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और बालिका शिक्षा से ही समाज और देश की प्रगति संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.