Azamgarh News: स्कूल के सामने जमा हुआ गंदा पानी
आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: शाहपुर/अहरौला,हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय हासा मतलूबपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर बरसात का गंदा पानी कई दिनों से जमा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय आने-जाने में बच्चों और शिक्षकों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश के मौसम में जलभराव होने से मच्छरों और अन्य संक्रमण फैलाने वाले जीवों के पनपने की आशंका रहती है। बारिश के पानी की निकासी और जलभराव रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि कहीं भी गंदा पानी जमा न होने पाए और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद हासा मतलूबपुर स्थित विद्यालय के मुख्य गेट पर लंबे समय से जलभर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.