आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संवर्धन का संदेश देने के उद्देश्य से सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने एक अनूठी पहल की। छात्रों का एक दल कंधरापुर थाने पहुंचा। जहां उन्होंने थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य को पौधा भेंट कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अपने हाथों से बनाए आकर्षक बधाई कार्ड भी पुलिस टीम को सौंपे। थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्य बच्चों में प्रकृति प्रेम और अपनी समृद्ध परंपराओं के प्रति जुड़ाव पैदा करते हैं। बचपन में मिले यही संस्कार आगे चलकर उन्हें देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: महाराज इंटरनेशनल स्कूल में मनाई जन्माष्टमी...