आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगावां गांव के समीप हाईवे पर रविवार की सुबह स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह कमल का फूल बेच कर भंवरनाथ मंदिर से घर वापस जा रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव निवासी 35 वर्षीय शीष्य राजभर ताल से कमल का फूल लाया था। वह रविवार को कमल का फूल बेचने के लिए शहर के भंवरनाथ मंदिर गया था। शिष्य फूल बेच कर बाइक से घर वापस जा रहा था। रानी की सराय के मझगावां गांव के पास पहुंचा। पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वह घर जाने के लिए चला। हाइवे पर पहुंचते ही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग पहुं...