आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। हरिऔध कला भवन में मंगलवार को भारत स्काउट गाइड और उत्तर प्रदेश की जिला संस्था के तत्वावधान में प्रधानाचार्य कार्यशाला एवं 'नवांकुर' पत्रिका विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक मुख्यायुक्त प्रभात कुमार एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा 'नवांकुर' पत्रिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि कार्यशाला की वास्तविक सफलता तभी होगी, जब इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालयों में स्काउट-गाइड दल का पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने के साथ ही शिक्षकों की ट्रेनिंग भी कराएं। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित की जा सकती है। इसका उद...