Azamgarh News: सोलह हजार नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी
आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गांव में गुरुवार की भोर में चोर कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर 16 हजार नकदी सहित लाखों के जेवर उठा ले गए। घरवालों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थाना क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गांव निवासी अबु तलहा का घर आबादी से दूर है। मकान के कुछ कमरों में दरवाजा भी नहीं लगा है। चोर मुख्य दरवाजे के रास्ते गुरुवार की भोर में घर के भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर कर उसमें रखी सोने-चांदी के करीब तीन लाख के जेवर, घड़ी, 16 हजार नकदी उठा ले गए। चोरों की आहट पाकर परिवार के लोग जग गए। घरवालों ने पीछा किया, लेकिन चोर अंधरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.