Azamgarh News: सोलह स्कूली वाहनों का चालान, नौ सीज
आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 16 स्कूली वाहनों का चालान किया। नौ वाहनों को सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर कुल दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान रानी की सराय, सरायमीर, दीदारगंज, मार्टीनगंज और बरदह थाना क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले स्कूली वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: फिटनेस फेल आठ स्कूली बसों समेत नौ वाहन सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.