Azamgarh News: सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर चल रही प्रदर्शनी
आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के आजमगढ़-शाहगंज मार्ग के किनारे जगदीशपुर गांव में प्रदर्शनी लगी है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रख कर इस प्रदर्शनी क संचालन किया जा रहा है। पास से गुजरे हाई टेंशन तार के पास प्रदर्शनी का झूला लगा है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। शाम होते ही प्रदर्शनी और मेला में भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन, बिजली विभाग और मेला आयोजकों की इस लापरवाही का अंदाजा नहीं है। उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी, मेले की जानकारी नहीं है। प्रदर्शनी का परमिशन हुआ है कि नहीं जांच कर कार्रवाई करेंगे। बिजली विभाग एक्ससीएन हरीश प्रजापति ने बताया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बिना सूचना के हाई टेंशन बिजली के तार के पास झूला लगाया गया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.